महाशिवरात्रि पर ढाई लाख श्रद्धालु ने किया जलाभिषेक

Updated at : 27 Feb 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर ढाई लाख श्रद्धालु ने किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर ढाई लाख श्रद्धालु ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन

सिंहेश्वर.

देवाधिदेव के नगरी सिंहेश्वर में महाशिवरात्रि जलढ़री के मौके पर लगभग ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए बुधवार की रात से ही श्रद्धालु पंक्तिबद्ध हो गये थे. श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुये मंदिर न्यास समिति के द्वारा लगभग दो बजे ही मंदिर का पट खोल दिया. वहीं बोल बम, बाबा सिंहेश्वर नाथ की जय घोष लगाये से माहौल भक्तिमय हो गया. वहीं जलढ़री के मौके पर प्रथम पूजा में डीएम तरनजोत सिंह, एसपी डॉ संदीप सिंह, एडीएम अरुण कुमार, एसडीओ संतोष, एएसपी परमेंद्र भारती, डीएसपी सदर मनोज मोहन, प्रबंधक सह एसडीसी संतोष कुमार, अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह, बीडीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम को जलाभिषेक पुजारी संजीव कुमार ठाकुर, कन्हैया ठाकुर ने करवाया.

श्रद्धालुओं ने दिया दंड प्रणाम

देवाधिदेव महादेव के मंदिर में वैसे तो सालों भर श्रद्धालु मंदिर में शिवगंगा पोखर से मंदिर के गर्भ गृह तक श्रद्धालु दंड प्रणाम देते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि के जलढ़री में दंड प्रणाम देने वाले श्रद्धालु की संख्या ज्यादा होती है. महाशिवरात्रि के जलढरी पर महिला, पुरुष सहित बच्चों ने शिवगंगा में स्नान कर शिवगंगा से गर्भ गृह तक दंड प्रणाम दिया और बाबा को प्रणाम किया. दंड प्रणाम देने के बाद सभी बाबा भोले नाथ व अन्य देवी देवताओं की पूजा-अर्चना की.

मेले का श्रद्धालुओं ने उठाया लुफ्त

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद मेले का लुफ्त उठाया. संवेदक जितेंद्र कुमार सिंटू ने बताया कि इस वर्ष मेले में बच्चे व महिलाओं के लिए मनोरंजन का ध्यान रखा गया है. मेले में मनोरंजन के लिए मछली घर में जलपरी, रेंजर झूला, टावर झुला, ब्रेक डांस, टोरा – टोरा, नाव झुला, ड्रेगन झुला, मिक्की माउस है.

108 फीट का कांवर पहुंचा बाबा मंदिर

महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बाबा के जलढरी के मौके पर जिले के तुनयाही सुखासन, चकला के हजारों के संख्या में श्रद्धालु 108 फीट का कांवर लेकर जलाभिषेक के लिए बाबा नगरी पहुंचे. कांवर लेकर आने वाले सुखासन गांव श्रद्धालु ने बताया कि तुनयाही सुखासन और चकला गांव के हम सभी गांववासी मिलकर इस कांवर का निर्माण महीनों में पूरा कर लेते हैं. वही तुलसीबाड़ी कांवर बम का जत्था 51 फीट के कांवर के साथ सैकड़ों श्रद्धालु के साथ महादेवपुर घाट से एक सौ किलोमीटर के पैदल यात्रा कर जलढरी के मौके पर बाबा का जलाभिषेक किया.

बच्चों का हुआ मुंडन

प्रसिद्ध सिंहेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलढरी पर गुरुवार को मुंडन का शुभ मुहूर्त होने के कारण श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ी. दूरदराज इलाके से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने महादेव का पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. गुरुवार को मुंडन मुहूर्त होने के कारण राज्य के कोने कोने से पहुंचे लोगों ने अपने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन