जनगणना की तैयारी को लेकर कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
जनगणना की तैयारी को लेकर कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

जनगणना की तैयारी को लेकर कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

सिंहेश्वर.

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में गुरुवार को जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी ने की. बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े कोषांग कर्मी, फील्ड ट्रेनर एवं प्रतिनियुक्त कर्मचारी शामिल हुए. बैठक के दौरान जनगणना के प्रथम चरण की पूर्व तैयारी के तहत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्माण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. उपस्थित कर्मियों को एचएलबी तैयार करने की प्रक्रिया, निर्धारित मानकों तथा दिशा- निर्देशों की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे तय मानकों के अनुरूप एचएलबी का नक्शा तैयार करें और इसे एक अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें. बैठक में कार्य की समयबद्धता और गुणवत्ता पर जोर दिया गया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन