जयंती पर जुलूस निकाल लोगों को किया जागरूक

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम जी की 92वीं जयंती श्रद्धापूर्वक रविवार को उदाकिशुनगंज में समारोह आयोजित कर मनायी गयी.
बसपा संस्थापक कांशीराम की श्रद्धापूर्वक मनायी गयी 92वीं जयंती
उदाकिशुनगंज.
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम जी की 92वीं जयंती श्रद्धापूर्वक रविवार को उदाकिशुनगंज में समारोह आयोजित कर मनायी गयी. यह समारोह प्रखंड कार्यालय परिसर आंबेडकर पार्क में बाबा साहब के तस्वीर पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया. उसके बाद सैकड़ों दलित, वंचित, शोषित लोगों ने प्रदेश जोनल प्रभारी रविंद्र कुमार राय के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया. यह जुलूस प्रखंड परिसर से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए बैंक चौक, गुदरी चौक, दुर्गा मंदिर चौक, सरयुग चौक व पटेल चौक तक नारेबाजी करते हुए कांशीराम अमर रहे के नारे लगाते हुए गयी. पुनः जुलूस प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर पार्क में एक समारोह में पहुंची. जहां सैकड़ों बसपा नेताओं ने कांशीराम साहेब के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश जोनल प्रभारी रविंद्र कुमार राय ने कहा कि काशीराम साहेब के द्वारा देश के दलित, वंचित, शोषितों की आवाज को बुलंद करते हुए अपने अधिकार की लड़ाई के लिये अपना संपूर्ण जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया. आज उन्हीं के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में भागलपुर व बांका जिले के जोनल प्रभारी रामविलास राम ने कहा कि कांशीराम साहेब आज हमलोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनके पदचिह्नों पर चल कर उन्होंने जो बहुजन समाज को अधिकार दिलाया है, वह सदैव यादगार रहेगा. मधेपुरा जोनल प्रभारी रामविलास राम ने कहा कि काशीराम साहेब देश की राजनीति में जो बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय का नारा दिया उसके तहत देश के बहुजन समाज को अधिकार मिला. आज देश के समस्त बहुजन एकजुट होकर अपने अधिकार को पाकर जीवनशैली को खुशहाल बना दिया. आज हमलोग कांशीराम साहेब के कारण ही अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वर राम व संयोजक मिथुन रंजन ने किया. मौके पर अनिल कुमार राम, पूर्व मुखिया अब्दुल अहद, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, रमेश राम, राजेन्द्र शर्मा,अजय कुमार, सुभाष कुमार, विकास कुमार, बागो पासवान, इंद्रजीत पासवान, अशोक पासवान, दीपक राय, विपिन राय दुलारी देवी,संजो देवी, संतोष राम समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




