ePaper

खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए हॉकी खेल में मधेपुरा से तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन

Updated at : 25 Mar 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए हॉकी खेल में मधेपुरा से तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन

खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए हॉकी खेल में मधेपुरा से तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन

मधेपुरा. खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 व राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए एक दिवसीय ट्रायल चयन प्रतियोगिता बीते 18 जनवरी को राजगीर खेल परिसर में बालक का आयोजित किया गया था, जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 व राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की शुभारंभ चार से लेकर 14 मई तक बिहार के राजगीर (नालंदा) में आयोजित होनी है, जिसमें मधेपुरा के तीन बालक खिलाड़ियों का चयन किया गया है. बिहार के राजगीर में खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 व हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने से पूर्व राजगीर में 25 मार्च से चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है, जिसमें मधेपुरा के भी तीन खिलाड़ियों सोनू कुमार,शिवम कुमार व रवि कुमार प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए मंगलवार के सुबह रवाना हो गए है. जानकारी देते हुए मधेपुरा हॉकी संघ के सचिव रामपुकार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में बालक वर्ग में प्रशिक्षक आनंद कुमार खेलो इंडिया स्मांल सेंटर प्रशिक्षण देगा. वही मधेपुरा हॉकी संघ के अध्यक्ष मर्चेंट नेवी इंजीनियर नरेंद्र चंद्र नवीन ने कहा कि हमारे जिला मधेपुरा से खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 व राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों का चयनित हुआ है. इसी तरह हमारे सभी खिलाड़ियों मेहनत करें और अपने जिले सहित गांव व हॉकी संघ का नाम रोशन करें. खास कर तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर उनके गांव में काफी खुशियों का लहर है और उन्होंने कहा कि तीनों खिलाड़ियों को खेलने जाने में जो भी दिक्कतें आएगी उन सभी के दिक्कतों को पूर्ण करूंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन