तीन गैस सिलिंडर जब्त, संवेदक, वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
तीन गैस सिलिंडर जब्त, संवेदक, वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

तीन गैस सिलिंडर जब्त, संवेदक, वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

पुरैनी(मधेपुरा).

सड़क निर्माण व अन्य गैर जरूरी कार्यों में घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है. ऐसा ही एक मामला पुरैनी में सामने आया है. आपूर्ति विभाग व पुलिस की टीम ने सड़क निर्माण में प्रयोग हो रहे तीन गैस सिलिंडर को बरामद कर संवेदक, वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया. जानकारी के अनुसार पुरैनी मुख्यालय बाजार में एसएच सहनी चौक से बाजार वाली सड़क पर सहनी चौक के समीप ढलाई सड़क निर्माण के बाद पेंटिंग का कार्य चल रहा था. लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में घरेलू सिलिंडर के प्रयोग होने की शिकायत अधिकारियों से की थी. इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे तीन घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किया. पूछताछ में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाता है. इसका प्रयोग मशीन चलाने में किया जाता है. इसके जरिये गिट्टी पेंटिंग किया जाता है. थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पुरैनी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर सड़क निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार तथा वाहन चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन