तीन दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन संपन्न

Updated:
विज्ञापन
तीन दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन संपन्न

तीन दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन संपन्न

विज्ञापन

कुमारखंड.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टेंगराहा पश्चिम में श्रीश्री 108 रामचरित मानस समदर्शी महासंघ का 42वां वार्षिक महायज्ञाधिवेशन शनिवार को संपन्न हो गया. वहीं समाजसेवी प्रीति यादव के नेतृत्व में कन्याओं को खीर एवं भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया. सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय मानस प्रचार मंडल,अगवानी के मुख्य प्रवक्ता रामबालक दास जी महाराज के देखरेख में हुआ. कार्यक्रम में उपस्थित विद्वान मानस कोकिला कंचन भारती खगड़िया, लक्षमणशरण बरबन्ना ने तीन दिन तक भगवान श्री राम,माता सीता और रामचरितमानस के महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया.

मौके पर समदर्शी महासंघ के अध्यक्ष हरिनारायण यादव, महामंत्री जगदीश यादव, कोषाध्यक्ष शंभू यादव, उपाध्यक्ष सीता राम यादव, सूचना मंत्री हनुमान यादव, उप मंत्री कृष्ण दयाल यादव, प्रो रणधीर यादव, मनोज यादव, सुनील यादव, अजय कुमार पूर्व मुखिया कैलाश साह, मुखिया प्रतिनिधि दीप नारायण राम, रौशन कुमार, मनोज झा, चंदेश्वरी यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन