तीन दिवसीय अष्टयाम का हुआ समापन

तीन दिवसीय अष्टयाम का हुआ समापन
आलमनगर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बीसपट्टी पंचायत के चंदसारा शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर तीन दिवसीय अष्टयाम का आयोजन किया गया, जिसका समापन शनिवार को हो गया. मौके पर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, राजद नेता इंजीनियर नवीन निषाद आदि पहुंचे. बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम होने से क्षेत्र में एक अच्छा प्रभाव पड़ता है. मौके पर सौरभ सिंह, प्रभात सिंह, आयुष सिंह, मनीष सिंह, कुमार मंगलम गोलू, अभिषेक सिंह चीकू, सुधांशु सिंह ,अनिमेष सिंह ,विशाल सिंह, निर्मल सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










