होली में माहौल बिगाड़ने वालों पर प्रशासन की रहेगी निगाह : एसडीएम

Updated at : 04 Mar 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
होली में माहौल बिगाड़ने वालों पर प्रशासन की रहेगी निगाह : एसडीएम

होली में माहौल बिगाड़ने वालों पर प्रशासन की रहेगी निगाह : एसडीएम

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज.

उदाकिशुनगंज आदर्श थाना परिसर में मंगलवार को आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम एसजेड हसन ने की. बैठक में सभी विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. एसडीएम ने कहा कि पर्व त्योहार मनाने में एक-दूसरे का सहयोग किए जाने से आपसी भाईचारा कायम होता है. वहीं बैठक में मजिस्ट्रेट की तैनाती की जानकारी दी गयी. सोशल मीडिया पर भड़काऊ स्लोगन और मैसेज भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी बात कही. एसडीएम ने कहा कि सभी का कर्तव्य बनता है कि एक-दूसरे के पर्व में सहयोग करें और शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन को मदद करें.

धूल, रंग, अबीर लोगों की सहमति से लगावें. सम्मत जलाने में ख्याल रखा जाये कि सम्मत सुरक्षित स्थान पर गांव से बाहर जलाया जाये. इससे किसी प्रकार की क्षति नहीं हो. बिजली के तार के नीचे आग नहीं जले, जिससे बिजली का तार सुरक्षित रहे. होलिका दहन चौक-चौराहे पर नहीं किया जाये. एसडीएम ने बैठक में कहा कि होली के दौरान हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी. वहीं बाइक पर ट्रिपल लोडिंग और नशे की हालत में पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी. सभी चौक -चौराहे पर हुड़दंगियों पर नजर बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल को तैनात किया जायेगा. वहीं एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा होली शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें. उपद्रव फैलाने वालों को प्रशासन सख्ती से निपटेगी. बैठक में नप ईओ कमलेश कुमार, बीडीओ गुलजारी पंडित, नगर प्रबंधक प्रेम कुमार चंचल, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, चैयरमेन प्रतिनिधि टीपू मिश्रा, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, संजीव यादव, वार्ड पार्षद अजय मंडल, रमण यादव,नवल यादव, मो शुऐब उद्दीन, संजय मंडल, प्रकाश मिश्रा, अभिनंदन साह, कमलेश्वरी मेहता, बबलू यादव, खोखा सिंह, संतोष यादव, वरुण कुमार, विनोद यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन