बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चोरी

Updated at : 25 Feb 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चोरी

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चोरी

विज्ञापन

मधेपुरा. सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 गायत्री मोहल्ला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. पीड़ित सिकंदर कुमार ने बताया कि वह 22 फरवरी को परिवार के संग प्रयागराज गये थे. 23 फरवरी को पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का अंदर वाला ताला टूटा हुआ है. 24 फरवरी की शाम करीब सात बजे जब वह लौटे तो देखा कि घर का कुंडी कटा हुआ था एवं सभी अलमारी, बक्से व गोदरेज खुले पड़े थे. घर के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त था. पीड़ित के अनुसार चोरों ने करीब 40 हजार रुपये नकद व चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिये. इसके अलावा, एक मोबाइल, बैटरी एवं अन्य कीमती सामान भी गायब था. चोरी की सूचना मिलते ही उन्होंने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. इस घटना से एक दिन पहले गुलजारबाग मोहल्ला वार्ड 20 में भी चोरी हुई थी, जहां एक परिवार कुंभ स्नान के लिए गया था. चोरों ने वहां भी घर में घुसकर कीमती सामान उड़ा लिया था. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है एवं वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने एवं चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया है. सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन