ePaper

162 जगहों पर पुलिस बल और मैजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

Updated at : 20 Apr 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
162 जगहों पर पुलिस बल और मैजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

बैठक में कहा गया की सभी पोस्टों की जांच के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है.

विज्ञापन

सिंहेश्वर, मधेपुरा बाबा नगरी में सिंहेश्वर में 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाले महाशिवपुराण कथावाचन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. विधि- व्यवस्था बनाए रखने के लिए 162 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी अधिकारी अपने- अपने स्थान पर समय से पहुंचेंगे और कार्यक्रम समाप्ति तक डटे रहेंगे. उक्त बातें सदर एसडीएम संतोष कुमार और एएसपी ने प्रवेंद्र भारती ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग करते हुए कही. इससे पहले आयोजन स्थल पर पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी के साथ सदर एसडीएम, एएसपी, ट्रेफिक डीएसपी, सीओ नवीन कुमार सिंह, बीडीओ आशुतोष कुमार व थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बैठक की. बैठक में कहा गया की सभी पोस्टों की जांच के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है. सिंहेश्वर और मधेपुरा थानाध्यक्षों को सघन गश्ती और विधि- व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. यातायात व्यवस्था की निगरानी पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, मधेपुरा करेंगे. इसमें सभी दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. सदर अस्पताल, मधेपुरा में 24 घंटे आपात चिकित्सा सेवा रहेगी उपलब्ध- स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिविल सर्जन, मधेपुरा को निर्देश दिया गया है कि सिंहेश्वर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस, डॉक्टर, जीवन रक्षक दवाएं और चिकित्सा कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित करें. सदर अस्पताल, मधेपुरा में 24 घंटे आपात चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी. अग्निशमन के लिए एक वाहन सिंहेश्वर थाना और एक मवेशी हाट सिंहेश्वर में तैनात रहेगा. आयोजन समिति से समन्वय कर फायर एक्सटिंगुइशर की व्यवस्था भी कराई जाएगी. नियंत्रण कक्ष सिंहेश्वर मंदिर परिसर में संचालित होगा- नियंत्रण कक्ष सिंहेश्वर मंदिर परिसर में संचालित होगा. इसका प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष सिंहेश्वर के पास रहेगा. वरीय प्रभार में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार रहेंगे. नियंत्रण कक्ष में पुलिस निरीक्षक, तीन पुलिस पदाधिकारी, दो सेक्शन सशस्त्र बल, दस लाठी बल, एक सेक्शन अश्रु गैस दस्ता और अग्निशमन दस्ता तैनात रहेगा. ये सभी क्यूआरटी के रूप में कार्य करेंगे. एक वायरलेस सेट की भी व्यवस्था की जाएगी. नियंत्रण कक्ष में एक पंजी संधारित किया जाएगा. जिसमें सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं दर्ज होंगी. किसी भी शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाएगा. दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी समय- समय पर वरीय अधिकारियों को सूचना देंगे. -पार्किंग स्थलों पर भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था समय पर पूरी करने का दिया निर्देश- पार्किंग स्थलों पर भीड़ प्रबंधन के लिए आयोजकों को साउंड सिस्टम, बिजली, बैठने की व्यवस्था समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है. बैरिकेटिंग और ड्रॉप गेट की व्यवस्था पुलिस उपाधीक्षक, यातायात से समन्वय कर कराई जाएगी. आयोजकों को पर्याप्त संख्या में वालंटियर्स की प्रतिनियुक्ति करनी होगी. उनकी सूची भी प्रशासन को देनी होगी. अधिक भीड़ वाले स्थानों पर पालीवार वालंटियर्स तैनात किए जाएंगे. आयोजकों को अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा. यह आदेश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अनुमंडल दंडाधिकारी, मधेपुरा द्वारा जारी किया गया है. सभी संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ और अनुपालनार्थ प्रतिलिपि भेजी गई है. सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे- सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने कहा 21 से 27 अप्रैल तक मेडिकल कॉलेज से पुलिस लाइन तक सिंहेश्वर मुख्य बाजार में सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक नो इंट्री लागू रहेगी. सिंहेश्वर के आसपास आठ स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. पी1 बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस, पी2 नारियल विकास बोर्ड भेलवा रोड, पी3 पिपरा रोड पुलिस लाइन और गम्हरिया रोड पुलिस लाइन, पी4 राधाकृष्ण चौक रोड नंबर 18, पी5 ब्लॉक कैंपस, पी6 हाई स्कूल के बगल विजय टेकरीवाल कैंपस, पी7 लालपुर सरोपट्टी रोड सरोपट्टी रोड आरा मिल धर्मकांटा के पास और रामपट्टी स्कूल के बगल में पार्किंग रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन