नये वर्ष में स्कूलों में रहेगी 65 दिन छुट्टी, मनेगी गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस व गांधी जयंती

हिन्दू और मुस्लिम समेत अन्य समुदायों के पर्व-त्योहारों सहित गर्मी और शीतकालीन अवकाश की तिथि शामिल की गई है.
मधेपुरा. नए वर्ष 2026 की शुरुआत होते हीं शिक्षा विभाग ने अपना शिड्यूल जारी कर दिया है. ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कोई कमी न रह जाये. फिलहाल जिले के विद्यालयों में ठंड को लेकर अवकाश चल रहा है. इस बीच शिक्षा विभाग ने नए वर्ष में छुट्टी को लेकर नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा कार्यालय ने वर्ष 2026 के तहत सूबे के सभी सरकारी विद्यालयों की अवकाश तालिका जारी कर दी है. नये वर्ष 2026 में मधेपुरा समेत राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कुल 65 दिन (रविवार को सार्वजनिक अवकाश की तिथि को छोड़कर) छुट्टी रहेगी. इसमें हिन्दू और मुस्लिम समेत अन्य समुदायों के पर्व-त्योहारों सहित गर्मी और शीतकालीन अवकाश की तिथि शामिल की गई है. विभाग द्वारा जारी शिड्यूल के अनुसार सभी राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित, प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय (संस्कृत, उर्दू व मदरसा विद्यालय सहित) अवारा तालिका के अनुसार ही वर्ष 2026 में बंद रहेंगे.ऐसे में रविवार की छुट्टी को छोड़कर अन्य दिनों में कुल 65 दिन सभी सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे. सामान्य विद्यालयों में रविवार को और उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को रखेगा. – 14 जनवरी को वर्ष की पहली छुट्टी- जारी कैलेंडर के अनुसार वर्ष के पहले छह महीने में अवकाश जनवरी महीने के 14 जनवरी से शुरू होगा. इस दिन मकर संक्रांति को वर्ष की पहली छुट्टी रहेगी. इसके बाद 23 जनवरी को बसंत पंचमी और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी. वहीं फरवरी महीने में एक फरवरी को संत रविदास जयंती, चार फरवरी को सब-ए-बारात और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी रहेगी. मार्च महीने में 3 व 4 मार्च को होली, 13 मार्च को रमजान का अंतिम जुम्मा, 21 मार्च को ईद-उल-फितर, 22 मार्च को बिहार दिवस, 27 मार्च को श्री रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी. – दीर्घकालीन अवकाश में दिया जाएगा गृह कार्य व परियोजना कार्य- दीर्घकालीन अवकाश में शामिल ग्रीष्मावकाश, दीपावली से लेकर छठ पूजा तक की छुट्टी व शीतकालीन अवकाश में छात्र-छात्राओं को सभी विषयों के लिए गृह कार्य व परियोजना कार्य देना होगा. विद्यालय खुलने पर शिक्षक का यह दायित्व होगा कि वे कार्यों का मूल्यांकन करेंगे. माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुसार चांद के दृष्टिगोचर के अनुसार मुस्लिम त्योहारों की तिथि में परविर्तन हो सकता है. विद्यालयों में वार्षिकोत्सव, गगतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस व गांधी जयंती मनायी जाएगी. – जुलाई माह में नहीं है कोई अवकाश- वर्ष के अगले छह महीने की अवकाश की बात करें तो वर्ष 2026 के जुलाई महीने में कोई भी छुट्टी नहीं है. वहीं, अगस्त में 4 अगस्त को चेहल्लुम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 24 अगस्त को अंतिम श्रावणी सोमवार, 26 को हजरत मुहम्मद का जन्मदिक्स और 28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी रहेगी. सितंबर माह की बात करें तो चार सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 14 को हरितालिका तीज व्रत व 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी की अवकाश होगा. – एक जून से लेकर 20 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश- अप्रैल में 03 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती, 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह जयंती और 24 अप्रैल को मां जानकी नवमी की छुट्टी रहेगी. मई में 1 मई को श्रमिक दिवस व बुद्ध पूर्णिमा और 28 मई को बकरीद की छुट्टी हेगी. शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी का शिड्यूल भी जारी कर दिया है. जून में 1 से लेकर 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. जबकि 26 जून को मुहर्रम और 29 जून को कबीर जयंती का अवकाश रहेगा. – 17 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा सह दशहरा का अवकाश- अक्टूबर माह में दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 5 अक्टूबर को जीतिया व्रत, 11 अक्टूबर को श्री दुर्गापूजा कलश स्थापना और 17 से लेकर 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा सह दशहरा की छुट्टी रहेगी. नवंबर महीने में सात नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज व छठ पूजा की छुट्टी रहेगी. इसके बाद 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती सह कार्तिक पूर्णिमा और 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर क्रिसमस डे और गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




