घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें उपभोक्ता: डीएम

Updated:
विज्ञापन
घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें उपभोक्ता: डीएम

घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें उपभोक्ता: डीएम

विज्ञापन

मधेपुरा. वर्तमान में मध्य पूर्व में जारी युद्ध व तनावपूर्ण स्थितियों के बीच रसोई गैस की किल्लत की खबरों को जिला प्रशासन ने पूरी तरह निराधार बताया है. जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं. बुकिंग और वितरण के नए नियम गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सरकार ने नए नियम लागू किए हैं. अब कोई भी उपभोक्ता अपने अंतिम सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग करा सकेगा. बुकिंग के बाद दो से तीन दिनों के भीतर आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. वर्तमान में जिले में दैनिक औसत खपत से अधिक सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है. डीएम ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र में लगभग 1200 घरों में पीएनजी कनेक्शन की सुविधा दी जा रही है.नये कनेक्शन के इच्छुक उपभोक्ता नगर परिषद वार्ड नंबर-20 स्थित आईओसीएल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. वर्तमान में जायका व ब्लू लेगून जैसे व्यावसायिक संस्थानों में भी यह सुविधा शुरू हो चुकी है. सहायता के लिए हेल्पलाइन जिला प्रशासन खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ मिलकर वितरण प्रणाली की निरंतर निगरानी कर रहा है. किसी भी प्रकार की असुविधा या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 06476-222220 पर संपर्क किया जा सकता है. प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और केवल आवश्यकता होने पर ही बुकिंग कराने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन