विभिन्न घरों में हुए चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार,सामान बरामद

Updated at : 03 Apr 2026 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न घरों में हुए चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार,सामान बरामद

कीमती सामान एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया था.

विज्ञापन

अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, चोरी का सामान बरामद एक सप्ताह में कई घरों में हुई चोरी के उपरांत पुलिस की बड़ी कार्रवाई उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों विभिन्न घरों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई अधिकांश सामग्री भी बरामद कर ली गई है. जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बलुआ टोला,लक्ष्मीपुर और मुरलीचंदवा गांव में एक सप्ताह के भीतर कई घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं. चोरों ने घरों में रखे नकदी, कीमती सामान एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया था. घटना के बाद पीड़ितों ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, पुअनि अजीत कुमार, गौरव कुमार सहित सशस्त्र बलों को शामिल किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना, वैज्ञानिक एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर सहरसा जिले से तीन चोरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार चोरों में राजकुमार भगत एवं जयकुमार भगत को पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा बासा से, जबकि हीरा यादव को सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जमहरा चंडी स्थान से पकड़ा गया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के घर से चोरी की गई अधिकांश सामग्री बरामद कर ली है. बरामद सामान में एक मॉनिटर, दो एलईडी, एक हार्ड डिस्क, एक प्रिंटर, एक इनवर्टर, एक बैट्री, एक सीपीयू, एक की-बोर्ड एवं कपड़े समेत अन्य सामान शामिल हैं. शुक्रवार को उदाकिशुनगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो अंतरजिला स्तर पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर हैं. उन्होंने कहा कि इनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन