अवैध देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
अवैध देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार भेजा गया जेल

जांच के दौरान देखा गया कि उक्त युवक अवैध देशी कट्टा के साथ फोटो खींचकर अपने मोबाइल में रखे हुये है.

विज्ञापन

शंकरपुर

थाना क्षेत्र के जीरवा मधैली पंचायत के एक युवक को अवैध देशी कट्टा के साथ मोबाइल में फोटो खींचकर रखना महंगा पड़ा. देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार किया. इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दिल्लीगाछी वार्ड नौ निवासी मणिकांत शर्मा के पुत्र विकाश कुमार के उपर संदेह होने पर उक्त युवक के मोबाइल का जांच किया गया. जांच के दौरान देखा गया कि उक्त युवक अवैध देशी कट्टा के साथ फोटो खींचकर अपने मोबाइल में रखे हुये है. उक्त फोटो के संबंध में युवक से सख्ती से पूछताछ करने पर युवक के निशानदेही पर विकास कुमार के घर से एक देशी कट्टा बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अवैध देशी कट्टा को जप्त करते हुये विकास कुमार को न्यायलय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन