किशोरी को लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया

Updated:
विज्ञापन

बाइक पर बैठाकर धमकाते हुए बोली कि हल्ला करोगी तो मारकर फेंक देंगे

विज्ञापन

कुमारखंड थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को जबरन लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. किशोरी द्वारा आवेदन देकर युवक समेत एक महिला के खिलाफ़ अपहरण, बलपूर्वक विवाह या अवैध गतिविधियों के लिए महिलाओं को विवश करने के अपराध से संबंधित केस दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार शनिवार को समय करीब 11:00 बजे दिन पडोसी महिला किशोरी के घर पर गई और उसे मीरगंज चलने का झांसा देकर घर से लेकर मीरगंज-जदिया एसएच-91 पर गई. वहां पहले से एक युवक बाइक लेकर खड़ा था. उक्त महिला किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाने लगी. इसका विरोध किया तो महिला और युवक मिलकर जबरन उन्हें बाइक पर बैठाकर धमकाते हुए बोली कि हल्ला करोगी तो मारकर फेंक देंगे तथा चेहरा ढक कर उन्हें एक अनजान जगह पर लेकर चला गया. जहां उसे अनजान व्यक्ति के घर में बंद कर दिया. रात करीब 8:00 बजे दोनों मिलकर बाइक पर बैठाकर पुनः लेकर जाने लगा. जैसे ही मुरलीगंज थाना के जोरगामा बजरंग बली मंदिर के पास पहुंचा तो किशोरी जोर-जोर से चिल्लाने लगी और छटपटाते हुए बाइक से गिर गई. किशोरी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने के दौरान किशोरी ने महिला एवं युवक द्वारा जबरदस्ती पकड़ कर ले जाने की बात कह दी. इसी बात पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और किशोरी के घर सूचना देकर घटना की जानकारी दे दी. जानकारी मिलते ही किशोरी के स्वजन वहां पहुंचे. इसी बीच भीड़ एवं अंधेरे का लाभ उठाकर महिला वहां से भाग गई. इसी दौरान लोगों ने डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी को फोन कर दिया. सूचना पाते ही डायल 112 के पदाधिकारी वहां पहुंच गए. युवक को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन