लोक अदालत को लेकर हुई बैठक

लोक अदालत को लेकर हुई बैठक
ग्वालपाड़ा. उदाकिशुनगंज व्यवहार न्यायालय के मीटिंग हॉल में शुक्रवार को 14 मार्च को होने वाली लोक अदालत को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ताल्लुका विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार मिश्रा ने की. बैठक में सिविल जज वरीय कोटि शंभु कुमार दास, मुंसिफ मजिस्ट्रेट दिनेश मणि त्रिपाठी, जज इंचार्ज सह प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सूरज कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रतन कुमार, एसडीपीओ अविनाश कुमार, बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआइ उदाकिशुनगंज के बीएम नरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, जेटीओ बीएसएनएल, विजय कुमार, बीएम सत्यजीत सुमन, फोरेस्टर बचनदेव झा, सीआइ संतोष कुमार गुप्ता, नाजीर संतोष ठाकुर, भार्गव, हरि कुमार आदि मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता कर रहे ताल्लुका विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार मिश्रा ने पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करते हुए कहा कि लाभुकों को अधिक से अधिक राहत मिल सके. इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए. मुंसिफ मजिस्ट्रेट दिनेश मणि त्रिपाठी, जज इंचार्ज सूरज कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रतन कुमार ने भी लोक अदालत की सफलता को लेकर हरेक पहलूओं पर चर्चा की. ताल्लुका के सचिव सुनील कुमार मिश्रा ने अधिवक्ता के द्वारा भी प्रयास किए जाने की बात कही. सचिव ने अधिक से अधिक मामले के डिस्पोजल पर फोकस किया. वहीं एसीजेएम शंभु कुमार दास ने कहा कि दो पक्षों को मुकदमा में बर्बाद होने से बचाने का सरल प्रक्रिया अपनायी गयी है, जिसका लाभ जितना मिल सके सब को मिल कर प्रयास करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




