जमीन अधिग्रहण को लेकर छात्र नेता ने डीएम को सौंपा मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन
जमीन अधिग्रहण को लेकर छात्र नेता ने डीएम को सौंपा मांग पत्र

जमीन अधिग्रहण को लेकर छात्र नेता ने डीएम को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहारीगंज प्रखंड में सरकारी डिग्री महाविद्यालय खोलने के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर छात्र नेता डाॅ बिट्टू कुमार ने डीएम को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में छात्र नेता ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा डिग्री महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव दिया गया है. जिसके लिये बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों के समाहर्त्ता को पत्र भेजा जा चुका है. उन्होंने कहा कि बिहारीगंज प्रखंड में सरकारी डिग्री महाविद्यालय के लिए जमीन चिन्हित करते हुये जमीन का अधिग्रहण कर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग को भेजा जाये. वहीं जिला मुख्यालय की दूरी 45 किलोमीटर से 50 किलोमीटर होने के कारण कई समस्या होती है. इसलिए सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजटीय अभिभाषण में की गयी घोषणा के आलोक में जहां पहले से सरकारी डिग्री महाविद्यालय नहीं है, वैसे सभी प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन