देश के शहीदों के बलिदान को याद दिलाना तिरंगा यात्रा का है मकसद

Published by : Kumar Ashish Updated At : 10 May 2025 7:25 PM

विज्ञापन

देश के शहीदों के बलिदान को याद दिलाना तिरंगा यात्रा का है मकसद

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह यात्रा उन शहीदों को सम्मान देने के लिए थी जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. यह कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी ने किया था और इसकी अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यनारायण राम ने की. मौके पर कांग्रेस पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने मिलकर शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा ले रखा था और वह देशभक्ति के नारे लगा रहे थे. यात्रा शहर के अलग-अलग हिस्सों से गुजरी, जिससे लोगों को भी शहीदों के बारे में जानने और उन्हें सम्मान देने का मौका मिला. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यनारायण राम ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद लोगों को देश के शहीदों के बलिदान को याद दिलाना है. उन्होंने कहा कि शहीदों की वजह से ही आज हम आजाद भारत में जी रहे हैं और हमें उनका हमेशा सम्मान करना चाहिये. उन्होंने युवाओं से भी अपील किया कि वह देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहें. एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि युवाओं को देश के इतिहास व शहीदों के बारे में जानना जरूरी है. उन्होंने कहा कि शहीदों से प्रेरणा लेकर ही युवा, देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं. कार्यक्रम में शत्रुघन, धीरेंद्र कुमार, राजा, सुमित श्रीवास्तव, बालेश्वर चौधरी, शशि भूषण यादव, अलाउद्दीन, सुधीर राम, दिनेश यादव, देवनारायण राम, घनश्याम पासवान, गणेश ऋषिदेव, जनार्दन यादव, जयकुमार यादव, अर्जुन यादव, बबलू साह, मिथिलेश कुमार भारती आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन