प्रधानमंत्री के जुमले को जनता समझ रही है : पूर्व मंत्री

Updated at : 24 Feb 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के जुमले को जनता समझ रही है : पूर्व मंत्री

प्रधानमंत्री के जुमले को जनता समझ रही है : पूर्व मंत्री

विज्ञापन

मधेपुरा. प्रधानमंत्री जुमले पर जुमला फेंक रहे हैं. 2014 में काला धन वापस लाने, 2015 में बिहार को विशेष पैकेज देने के वादों का क्या हुआ है, जनता अच्छी तरह जानती है. उनको पता हो कि बेरोजगारी, गरीबी, आरक्षण को खत्म करने की कोशिश के खिलाफ बिहार सचेत है. समाज के शोषितों वंचितों और दलितों के लिए 17 महीने की महागठबंधन की सरकार ने तेजस्वी के प्रयास से जो 65 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की थी उसे मोदी व नीतीश सरकार ने मिलकर साजिश के तहत न्यायालय में ठीक तरह से अपना पक्ष नहीं रखकर रोक लगवा दी है, जिस प्रकार ऊंची जातियों के लिए 10 प्रतिशत का आरक्षण एक सप्ताह में लागू हो गया ठीक उसी प्रकार या आरक्षण विस्तार क्यों नहीं लागू हो रहा है. उक्त बातें पूर्व शिक्षा मंत्री सह विधायक प्रो चंद्रशेखर ने सोमवार को जिला अतिथि गृह में प्रेसवार्ता के दौरान कही. पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा संत रविदास की जयंती के अवसर पर 25 फरवरी मंगलवार को दलित वंचित चेतना सह सम्मान समारोह का आयोजन कलाभवन में होगा. उन्होंने कहा कि दलितों वंचितों व शोषितों के रहनुमा तेजस्वी प्रसाद यादव दलितों वंचितों के सम्मान देने के प्रति प्रतिबद्ध है. मोदी जी को देना चाहिए ट्रंप को जवाब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 21 मिलियन डॉलर प्रधानमंत्री मोदी को देने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि कंप्यूटर वोटिंग के लिए नहीं है बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए. इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए. दलित वंचित चेतना सह सम्मान दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष योगेंद्र राम ने ने बताया कि मधेपुरा के कला भवन परिसर में मंगलवार को हो रहे दलित वंचित चेतन सह सम्मान समारोह के उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगनीलाल मंडल होंगे, जबकि मुख्य वक्ता पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर तथा मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री शिवचंद्र राम हैं. विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा, महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल, विधायक चंद्रहास चौपाल, युसूफ सलाउद्दीन, रामवृक्ष सदा भाग लेंगे. प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से पूर्व मुख्य पार्षद रामकृष्ण यादव, आलोक कुमार मुन्ना, पंकज यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष सुरेश कुमार, डॉ के एन यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन