हर-हर महादेव के जयघोष से निकली बाबा की बरात

हर-हर महादेव के जयघोष से निकली बाबा की बरात
सिंहेश्वर .
बाबा की नगरी सिंहेश्वर धाम में बुधवार की संध्या मंदिर परिसर से देवाधिदेव महादेव की बरात निकाली गयी. गाजे बाजे से लैस इस बरात में शामिल दर्जनों घुड़ सवार, भूत प्रेत के लिबास में लड़के आकर्षक लग रहे थे. नगर भ्रमण के बाद बाबा की बरात गौरीपुर प्रस्थान कर गयी. शिव विवाह को लेकर अगल-बगल के जिले सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार की शाम से ही सिंहेश्वर पहुंच रहे थे. मेले में जादूगर, झूला सहित आकर्षक मीना बाजार लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. वहीं विभिन्न सरकारी स्टॉल पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है. जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पर्याप्त पुलिस बल को डियूटी पर तैनात किया है. वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर न्यास भी गंभीर दिख रहा है. जबकि मेला ठेकेदार जितेंद्र कुमार सिंटू, सहयोगी डॉ आभाष आनंद झा ने भी मेला परिसर में किसी प्रकार की कसर नही छोड़ी है. जबकि विभिन्न निजी विद्यालयों के द्वारा आर्कषक झांकी निकाला गया.दर्जनों स्टॉल का किया उद्घाटन
समारोह के बाद डीएम तरनजोत सिंह ने दर्जनों स्टॉल का उद्घाटन किया. इसमें मुख्य रूप से जिला जन संपर्क कार्यालय मधेपुरा, मीना बाजार में कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय, जीविका, विभिन्न प्रर्दशनी, उत्पाद विभाग, मत्स्य विभाग आदि का फिता काटकर उद्घाटन किया. जबकि स्काउट गाइड में डीएम ने झंडोतोलन करने के बाद स्काउट गाइड द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली.फिसड्डी साबित हुआ ट्रैफिक प्लान
देवाधिदेव के नगरी में शिवरात्रि के मौके पर हर वर्ष लाखों श्रद्धालु सिंहेश्वर पहुंचते हैं. इसके लिये प्रशासन पूरे तनमन से कार्य करती है. और हर छोटी बड़ी बातों का ध्यान रखती है. श्रद्धालुओं का ध्यान रखते हुये हर वर्ष मुख्य बाजार में बड़ी गाड़ियों पर प्रतिबंध भी लगाती है. लेकिन इस बार बड़ी गाड़ियों पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रह पाया. बड़ी गाड़ियां आराम से मुख्य बाजार में प्रवेश करती रही, जबकि प्रशासन किसी प्रकार की अनिष्ट न हो इसके लिये पुरजोर कोशिश करती रही है, लेकिन इस प्रकार से भाड़ी भीड़ में बड़े व भाड़ी वाहनों के आवाजाही से बड़ी दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है. ट्रैफिक के लिए डीएसपी यातायात चेतनानंद झा ने एक दिन पहले रूट चार्ट सहित बाजार में किसी भी वाहन को बाजार में प्रवेश पर रोक की बात कही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया. वहीं दूसरी तरफ मेले में काफी संख्या में लोग काफी दूर-दूर से पहुंच रहे है.दो लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक
बिहार का देवघर कहलाने वाले बाबा नगरी सिंहेश्वर धाम में शिवरात्रि पर शनिवार को शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा. शिवरात्रि को मनोकामना लिंग बाबा सिंहेश्वर नाथ पर जलार्पण करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की ने सिंहेश्वर के सड़कों को अस्त-व्यस्त करता रहा. इस वजह से दिन भर थोड़ी- थोड़ी देर पर जाम लगता रहा. एक तो श्रद्धालुओं का जाम और ऊपर से बड़ी गाड़ियों की मुख्य बाजार में आवाजाही. बुधवार की सुबह लगभगे तीन बजे ही गर्भ गृह का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. बाबा का पट खुलते ही हर-हर महादेव के जयघोष से सिंहेश्वर मंदिर गूंज उठा. लगभग 10 बजे तक श्रद्धालु की भी नियंत्रण में रहा लेकिन उसके बाद श्रद्धालुओं का हुजुम उमड़ पड़ा. हालांकि काफी मशक्कत के बाद भीड़ को संभाला जा सका. स्थानीय लोगों की माने तो किसी को भी अंदाजा नही था कि भीड़ इतनी ज्यादा हो जायेगी. भीड़ ऐसी हुई कि देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का रैला यथावत स्थिति में चलता रहा. इस दौरान दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सिंहेश्वर बाबा का जलाभिषेक किया. शिवरात्रि पर सिंहेश्वर बाजार का माहौल भक्तिमय बना रहा. वहीं मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरें के जरिये श्रद्धालुओं की सुरक्षा कि जा रही थी. कंट्रोल रूम में विभिन्न पदाधिकारी कैमरें पर नजर जमाये बैठे थे.———
भूत प्रेत पिशाच बने बराती, महाशिवरात्रि पर निकली शिव बरात
प्रतिनिधि,
सिंहेश्वर
महाशिवरात्रि पर बुधवार को शिव बरात में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. अपने आराध्य देव बाबा सिंहेश्वरनाथ के विवाहोत्सव की घड़ी का शहर के हजारों लोग साक्षी बने. मंदिर प्रांगण से निकली शिव बरात मे शामिल लाखों भक्तों ने बाबा के अनुराग व आस्था के सामने अमीर गरीब की सारी दिवार ढ़ह गयी. चहुंओर हर-हर महादेव, जय बाबा सिंहेश्वर नाथ के नारों से गूंज उठा. वही विविध स्वांग रचाये युवाओं व स्कूली बच्चों के द्वारा भूत, प्रेत, पिशाच, नंदी व शरीर में भस्म का लेप लगाये बराती और बैंडबाजा आर्कषण का केंद्र रहा. शाम चार बजे जब लाखों बरातियों के साथ फूल माला से लदे नटराज रथ पर सवार हुये. और माता पार्वती से विवाह रचाने निकले तो बरात के स्वागत में पूरे नगर वासी पुष्प वर्षा कर दी.बाबा के बरात में शामिल होकर बरात के काफिला को लगातार लंबी करते रहे. बरात में दर्जनों घुड़सवार सहित दर्जनों वाहन बरात की अगुवाई करते दिखे. बरात में कई वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ साथ स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. देव नगरी में जलते दीपों की जगमगाहट से ऐसा लग रहा था मानो दीपों का त्योहार हो. बरात मंदिर से निकल कर नगर के वायपास होते हुए हाथी गेट, शर्मा चौक, दुर्गा चौक, पेट्रोल पंप, महावीर चौक सहित अन्य मार्गों का भ्रमण करते हुए बरात बाबा के ससुराल गौरीपुर पहुंची. इस दौरान सड़क के किनारे दोनों तरफ बच्चों, महिलाओं, युवाओं की भारी भीड़ बरात देखने के लिए जुटी रही. बरात के इस भक्ति में माहौल में ऐसा प्रतीत हो रहा था.
श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे स्वयंसेवक
महाशिवरात्रि के मौके पर देवाधिदेव महादेव की नगरी सिंहेश्वर में शनिवार को विभिन्न स्वयंसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा शुद्ध पेयजल, ग्लुकोज, लस्सी, दूध का शरबत और नींबू पानी उपलब्ध कराया. मंदिर प्रांगण, शर्मा चौक, सहित अन्य स्थानों पर स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा में दिनभर जुटे रहे. इन स्टॉल पर दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी प्यास बुझाते दिखे. वही बाबा के बरात में शामिल श्रद्धालु के लिए भी स्टोलों पर विशेष व्यवस्था की गई थी. वही स्टॉल के द्वारा फूल अबीर, गुलाल से बाबा के बरात स्वागत में किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




