सीएचसी में लेप्रोसी ग्रेड -2 के मरीज को विकृति प्रमाण पत्र, सरकारी सुविधाओं का रास्ता हुआ आसान

Updated:
विज्ञापन
सीएचसी में लेप्रोसी ग्रेड -2 के मरीज को विकृति प्रमाण पत्र, सरकारी सुविधाओं का रास्ता हुआ आसान

कुष्ठ रोग का लक्षण में खासकर हाथ-पैर में सुन्नपन या झुनझुनी का होना है.

विज्ञापन

शंकरपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को कुष्ठ रोगी को प्रमाण पत्र दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जीके दिनकर द्वारा कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) से पीड़ित ग्रेड–2 कबियाही वार्ड -13 निवासी मंजू देवी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. ताकि वह सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा सके. डॉ दिनकर ने कहा कि इस प्रमाण पत्र से मरीज को सरकार के तरफ से कुष्ठ पेंशन योजना के तहत 18 सौ रूपये प्रति माह पेंशन दिया जायेगा. वही उनके दो बच्चों को परवरिश योजना के तहत एक हजार रुपये प्रति माह की दर से राशि दी जायेगी. उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग का लक्षण में खासकर हाथ-पैर में सुन्नपन या झुनझुनी का होना है. जिसका समय पर इलाज संभव है और लोगों को इससे डरने या छिपाने की आवश्यकता नहीं है.

स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “यदि किसी व्यक्ति में कुष्ठ रोग के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं, क्योंकि समय पर उपचार से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है.

कार्यक्रम के दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और बेहतर हो रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से आयोजित किये जा रहे ऐसे स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम के साथ-साथ गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन