मधेपुरा-पतरघट सुखासन के नजदीक ओवरब्रिज निर्माण कराने को लेकर सांसद ने पत्री को लिखा पत्र

Updated at : 06 Apr 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा-पतरघट सुखासन के नजदीक ओवरब्रिज निर्माण कराने को लेकर सांसद ने पत्री को लिखा पत्र

सुखासन स्थित इस महत्वपूर्ण बिंदु पर अंडरपास/फ्लाई ओवरब्रिज नहीं रहने के कारण इसका अपेक्षित लाभपूर्ण रूप से नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन

मधेपुरा. सड़क परिवहन मंत्री को सांसद दिनेश चंद्र यादव ने एनएच-107 मधेपुरा बायपास रोड में मधेपुरा-पतरघट पर सुखासन से गुजरती है, उस बिंदु पर सुखासन के नजदीक अंडरपास/फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कराने को लेकर पत्र लिखा है. पत्र में कहा कि एनएच – 107 के बायपास रोड कॉमर्स कॉलेज मधेपुरा, तुनियाही, सुखासन, भर्राही होते राजपुर-सुंदरपटटी तक जाती है. यह मधेपुरा-पतरघट आरसीडी पथ पर सुखासन के नजदीक 90 डिग्री से गुजरती है. सुखासन क्रॉसिंग प्वाईंट पर स्थानीय एवं बाहरी वाहनों का अत्यधिक आवागमन रहता है. फ्लाईओवर के अभाव में यहां बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तथा सड़क पार करने में आम नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों, वृद्धजनों एवं महिलाओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही आये दिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण जन-धन की हानि भी हो रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है. इस एनएच बायपास के निर्माण का उद्देश्य शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करना था, लेकिन सुखासन स्थित इस महत्वपूर्ण बिंदु पर अंडरपास/फ्लाई ओवरब्रिज नहीं रहने के कारण इसका अपेक्षित लाभपूर्ण रूप से नहीं मिल पा रहा है. सांसद ने मंत्री से अनुरोध किया है कि उक्त स्थल का तकनीकी निरीक्षण कराते हुये एनएच-107 के मधेपुरा बायपास रोड एवं मधेपुरा-पतरघट आरसीडी पथ के क्रॉसिंग प्वाईंट सुखासन के समीप अंडरपास/फ्लाई ओवरब्रिज निमार्ण कराया जाये.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन