सीएचसी से रेफर मरीज की बिचौलिया ने ले ली जान

घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा उक्त चिकित्सक के आवासीय स्थिति क्लीनिक में कुछ देर के लिए हो-हंगामा भी किया गया
प्रतिनिधि चौसा
शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे. जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में कराया गया. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक के द्वारा उक्त संबंधित घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था. लेकिन स्वास्थ्य विभाग में बिचौलिया ने घायल व्यक्ति के परिजनों को फर्जी तरीके से चल रहे पचीरा के वैद्य के यहां लेकर चले गये, जहां इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का पहचान चौसा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर नौ निवासी नंदकेश्वर पासवान के रूप में हुई. हालांकि घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा उक्त चिकित्सक के आवासीय स्थिति क्लीनिक में कुछ देर के लिए हो-हंगामा भी किया गया, लेकिन मामले को आपस में ही सुलझा दिया गया. चिकित्सक पदाधिकारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. इससे पहले भी दो-तीन बार जांच करने गये थे, लेकिन फर्जी डॉक्टर फरार हो गये थे. हालांकि चोरी छिपे चल रहे नर्सिंग होम क्लीनिक पर छापामारी जल्द की जायेगी एवं कार्रवाई सुनिश्चित है. मौत की जानकारी नहीं था जल्द कार्रवाई की जायेगी.विदित हो कि पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य का निरीक्षण करने आये सिविल सर्जन मिथिलेश ठाकुर ने कहा था कि चौसा में एक भी नर्सिंग होम क्लीनिक वैध नहीं है, सभी अवैध है. इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी. हालांकि सिविल सर्जन का यह बयान भले ही सख्त था, लेकिन धरातल पर हवा हवाई हो गयी एवं उनके संबंधित अधिकारी चैन की नींद सो गये. इस कारण पुनः एक और व्यक्ति की मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




