मॉकड्रिल कर अग्निशमन विभाग ने लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
मॉकड्रिल कर अग्निशमन विभाग ने लोगों को किया जागरूक

मॉक ड्रिल कर अग्निशमन विभाग ने लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज . अनुमंडल में राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को अग्नि से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम व मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. मौके पर लोगों को आग लगने पर कैसे काबू पाना है या फिर आग न लगे, इसके लिए जागरूक किया गया. अग्निशमन पदाधिकारी अशोक कुमार व सब ऑफिसर हरेंद्र राय ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर ग्रामीणों के बीच अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. चेक करके ही सिलिंडर जोड़ें बताया कि अग्निकांड एक भयावह प्राकृतिक व मानव जनित आपदा है. ग्रामीणों को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बताया कि ऑक्सीजन के संपर्क से सिलेंडर को दूर कर देना चाहिए. आग की लपटें निकलते समय जूट या सूती कपड़े को पानी में भिगोकर लपटों को बंद कर देना चाहिए. गैस सिलेंडर को किसी टब या गड्ढे में जिसमें पानी भरा हो उल्टा डाल देना चाहिए. आग लगने के दौरान देखा जाता है कि लोग घबरा जाते हैं, जबकि उस वक्त धैर्य की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि पाइप और रेगुलेटर को चूल्हा जलाने से पहले चेक कर लेना चाहिए. कहा कि किसी व्यक्ति के शरीर में आग लग जाए तो उसे जमीन पर रोल कर लेटना चाहिए इससे आग जल्दी बुझ जाती है. तब उसके शरीर पर सूती कपड़ा डालकर पानी के छींटे मारने चाहिए. मौके पर सोनू कुमार, रंजीत कुमार, रविकांत ठाकुर, आशीष कुमार, राजेंद्र कुमार, इंद्रदेव कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन