2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का है उद्देश्य : डॉ रूपेश

Updated at : 25 Feb 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का है उद्देश्य : डॉ रूपेश

2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का है उद्देश्य : डॉ रूपेश

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज प्रखंड के लक्ष्मीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकार डॉ रूपेश कुमार के उपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मी ने दर्जनों मरीजों का उपचार किया. चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है. यह सही इलाज और जागरूकता से पूरी तरह ठीक हो सकती है. उन्होंने कहा कि टीबी अभियान अधिकतम छह माह तक चलता है. जिसके तहत मरीजों को नियमित रूप से दवा का सेवन करने और चिकित्सीय परामर्श का पालन करने की सलाह दी जाती है. उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को कम से कम दो माह तक मास्क पहनना जरूरी होता है. टीबी की जांच के लिए अस्पताल आने व नियमित दवा के सेवन करने की जरूरत होती है. इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय को टीबी मुक्त भारत बनाने में सहयोग करने की अपील की गयी. बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है. सरकार की ओर से टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत के निर्माण से व्यक्ति और समाज दोनों का भला होगा. सीएचओ चंद्रमणि कुमार ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के निर्माण में नि-क्षय मित्र बनकर हम सभी सहयोग बने यह एक बहुत बड़ा पूर्ण का कार्य है. आप ऐसे व्यक्ति को सहयोग कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य समाज के लिए आवश्यक है. उन्होंने कहा कि टीबी की बीमारी अब लाइलाज नहीं है और इसके इलाज और उपचार के लिए कहीं अन्यत्र जाने की भी आवश्यकता नहीं है. नई तकनीक वाले सभी जांच सुविधाएं उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि टीबी के सामान्य लक्षण व्यक्ति को जैसे ही दिखें वह स्वयं अस्पताल जाकर बलगम का जांच करवा सकता है. चिकित्सा विभाग आपके सेवा के लिए सदैव तत्पर है. मौके पर एलएफ पिंकी कुमारी,रूपम कुमारी, मुन्ना कुमार सिंह,चंद्रमणि कुमार,राजेंद्र सिंह,रणधीर कुमार,ऊषा देवी,कौशल्या देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन