सुरसर नदी में डूबने से किशोरी की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jul 2024 9:41 PM
सुरसर नदी में डूबने से किशोरी की हुई मौत
कुमारखंड. बेलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर कोडलाही पंचायत स्थित सुरसर नदी में नहाने के दौरान तीन किशोरी डूब गयी, जिससे एक की मौत हो गयी. वहीं दो किशोरी को ग्रामीणों ने बाहर निकाला. ग्रामीणों ने दो घंटे बाद नदी से शव को निकाल पाया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दोपहर बाद पंचायत के भीता टोला वार्ड संख्या आठ निवासी नीतो राम की 13 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी सहेली नेहा कुमारी व प्रीती कुमारी के साथ सुरसर नदी में नहाने गयी थी. इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण तीनो सहेली गहरे पानी में डूब गयी. ग्रामीणों को किशोरियों के नदी में डूब जाने की जानकारी मिली. लोगों ने नेहा कुमारी व प्रीती कुमारी को सकुशल बाहर निकाल लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










