कार्यशाला में पैक्स व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों को तकनीकी व प्रबंधन संबंधी दी गयी जानकारी
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में पैक्स व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों को तकनीकी व प्रबंधन संबंधी दी गयी जानकारी
विज्ञापन
मधेपुरा.
पैक्सों को सुदृढ़ व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग जिला अंतर्गत 170 पैक्सों व 13 व्यापार मंडलों के अध्यक्षों व प्रबंधकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन कला भवन में मंगलवार को किया गया, जिसका शुभारंभ जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने किया. मौके पर संयुक्त निबंधक (सहकारिता) मो निसार अहमद, संयुक्त निबंधक (अंकेक्षण) अरविंद कुमार अजय, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, मधेपुरा, सहायक निबंधक, सहयोग समिति, उदाकिशुनगंज अंचल, शाखा प्रबंधक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, मधेपुरा, आनंद कुमार, संजीव कुमार सहित जिले के सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, अंकेक्षण पदाधिकारी व पैक्स/व्यापार मंडलों के अध्यक्ष व प्रबंधक उपस्थित थे.कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों व पदाधिकारियों द्वारा खरीदारी, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, पैक्स कम्प्यूटरीकरण, सदस्यता विस्तार, सीएससी संचालन, उर्वरक व्यवसाय सहित अन्य व्यवसायों के विकास पर जानकारी दी. साथ ही समितियों में समयबद्ध अंकेक्षण व लेखा संधारण की महत्ता पर विशेष बल दिया. इस प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला के माध्यम से पैक्स व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व पारदर्शी संचालन के लिए तकनीकी व प्रबंधन संबंधी ज्ञान प्रदान किया गया. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










