प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे छात्र

Updated at : 04 Mar 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे छात्र

प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे छात्र

विज्ञापन

कुमारखंड. अंचलाधिकारी आकांक्षा कुमारी के छुट्टी पर चले जाने से प्रमाणपत्र बनवाने वाले छात्र-छात्राओं को भटकना पड़ रहा है. बताया जाता है कि सीओ 15 मार्च तक छुट्टी है. प्रभार शंकरपुर के सीओ राहुल कुमार को सौंपा गया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार डोंगल की समस्या के कारण प्रमाणपत्र बनाया जाना असंभव है. इसके कारण जाति,आवासीय,आय बनवाने वाले छात्र-छात्राओं को भटकना पड़ रहा है. मंगलवार को आरटीपीएस काउंटर के समक्ष खड़े कुमारखंड पंचायत के बलराम कुमार, इसरायण बेला पंचायत के मो नजाम उद्दीन, मो सलाह उद्दीन, मो गयास उद्दीन, रामनगर महेश के रक्र्ष कुमार, अभिनव कुमार, सुजीत कुमार, मंगरवारा पंचायत के नरेश कुमार, राजेश कुमार आदि ने बताया कि रेलवे में आवेदन करने की तिथि समाप्ति पर है. गत चार दिनों से प्रमाणपत्र बनाने के लिए रोज आरटीपीएस काउंटर व अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. पूछने पर अंचल कर्मी डोंगल का हवाला देकर लोगों को लौटा देते हैं. बताया कि समय रहते प्रमाणपत्र मुहैया नहीं हुआ, तो हम छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में चला जायेगा. इधर, प्रमुख सिंह सूर्य ने बताया कि एक हजार के आसपास आवेदन पेंडिंग है, जबकि चार सौ आवेदन समय-सीमा पूरा होने पर निरस्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है. उन्होंने डीएम से मामले का संज्ञान लेते हुये अविलंब छात्रहित में कदम उठाने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन