अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर किया पथराव, एक जवान जख्मी

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर किया पथराव, एक जवान जख्मी

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर किया पथराव, एक जवान जख्मी

विज्ञापन

शंकरपुर . प्रखंड क्षेत्र के मधेली गांव में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया, जिससे एक पुलिस का जवान जख्मी हो गया. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहीं पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है. मालूम हो कि मधेली के अंजन कुमार यादव ने भूमि विवाद निराकरण के तहत आवेदन दिया था. अपर उप समाहर्ता के आदेश पर जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए सीओ राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कोशिश की गयी. इस दौरान लोग उग्र हो गए. समझाने पर भी महिलाएं नहीं मानीं. उन्होंने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. सीओ राहुल कुमार ने बताया कि शिवशंकर यादव, अनमोल यादव, लक्ष्मण यादव, विजय कुमार यादव समेत दर्जनों लोगों ने अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध करते हुए आरोप लगाने लगा कि सीओ रुपए लेकर दखल हटा रहे हैं. जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. अतिक्रमणकारियों ने खुद अपने टाट वाले घर में आग लगा दी. बाद में सीओ पर झोपड़ी जलाने और झूठा केस बनाने का आरोप लगाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन