जिले में साउंड यूनियन का फूटा गुस्सा, कहा शादी-ब्याह में साउंड बजाने पर पुलिस कर रही है परेशान

Updated:
विज्ञापन
जिले में साउंड यूनियन का फूटा गुस्सा, कहा शादी-ब्याह में साउंड बजाने पर पुलिस कर रही है परेशान

जिले में साउंड यूनियन का फूटा गुस्सा, कहा शादी-ब्याह में साउंड बजाने पर पुलिस कर रही है परेशान

विज्ञापन

मधेपुरा. साउंड व्यवसाय से जुड़े लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है. साउंड यूनियन के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में साउंड सिस्टम बजाने के दौरान बिना सरकारी आदेश के पुलिस प्रशासन द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है. इससे उनके रोजगार पर असर पड़ रहा है. यूनियन के सदस्यों ने कहा कि कई बार आयोजकों की अनुमति व तय समय सीमा के अंदर साउंड बजाने के बावजूद पुलिस मौके पर पहुंचकर साउंड बंद करा देती है. इतना ही नहीं, कई मामलों में उपकरण जब्त करने और चालान काट देती है. इससे साउंड व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. साउंड यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे प्रशासन के सभी नियमों का पालन करने को तैयार हैं, लेकिन बिना ठोस कारण के इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है. मौके पर राजू कुमार, सुबोध कुमार, अंशुमान युवराज, संजय कुमार, रवि कुमार, मुन्ना साह, सिंटू, बंटी कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन