20 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

20 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिहारीगंज. पुलिस ने शुक्रवार को संथाली टोला रेलवे ढाला मोड़ के समीप 20 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान बाइक सवार बीआर 43 जेड 7370 तेज रफ्तार से आ रहा था. पुलिस की वाहन को देखते ही शराब तस्कर युवक बाइक छोड़कर भागने लगा. पुलिस बलों के सहयोग से तस्कर को पकड़ लिया. बाइक के पीछे प्लास्टिक बोरा की तलाशी ली गयी, तो 20 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. पूछताछ में नाम अमर कुमार पिता धनश्याम यादव घर बिहारीगंज नगर पंचायत का कुशथन है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




