स्मैक, शराब व कोडिन युक्त सिरप बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
स्मैक, शराब व कोडिन युक्त सिरप बरामद, तस्कर फरार

स्मैक, शराब व कोडिन युक्त सिरप बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन

शंकरपुर. पुलिस ने प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ गांव वार्ड पांच में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर मादक पदार्थ, कारतूस, कोडिन युक्त सिरप व शराब बरामद किया. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोल्हुआ वार्ड नंबर पांच निवासी संजय यादव के पुत्र राहुल कुमार के द्वारा अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. तस्कर राहुल कुमार ने मौके से फरार हो गया. तलाशी के दौरान स्मैक-5.67 ग्राम, एक कारतूस, छह बोतल विदेशी शराब व 24 बोतल कोडिन युक्त सिरप बरामद किया. बताया कि राहुल के विरुद्ध शंकरपुर थाने में पूर्व से भी कई कांड दर्ज है. पुलिस ने आमजनों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन