शादी का झांसा देकर एक साल से करता रहा यौन शोषण

Updated:
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक साल से करता रहा यौन शोषण

हल्ला होने पर जब ग्रामीणों के साथ वहां पहुंची तो बेटी को कमरे में छोड़कर भीड़ का फायदा उठा कर बाबुल भाग गया.

विज्ञापन

मधेपुरा. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया में एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर एक साल से यौन शोषण करने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. इस बाबत नाबालिक लड़की की मां ने थाना में दिए फर्द बयान में कहा है कि शनिवार की देर लगभग 12 बजे ग्रामीणों के द्वारा हल्ला हुआ कि उसकी नाबालिक लड़की को गांव के ही मो सरफराज उर्फ बाबुल अपने घर में बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था. तभी ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया. हो हल्ला होने पर जब ग्रामीणों के साथ वहां पहुंची तो बेटी को कमरे में छोड़कर भीड़ का फायदा उठा कर बाबुल भाग गया. बेटी से इस बारे में पूछने पर उसने बताया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ एक वर्ष से यौन शोषण कर रहा था. वहीं महिला थानाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन