ePaper

कल्हुआ में सात घर जले, हजारों की क्षति

Updated at : 03 May 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
कल्हुआ में सात घर जले, हजारों की क्षति

कल्हुआ में सात घर जले, हजारों की क्षति

विज्ञापन

शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोरा झरकहा पंचायत के वार्ड नंबर 17 कल्हुआ में शुक्रवार को आग लगने से सात घर जले गये. इससे हजारों की क्षति हुई. पीड़ित सुरेंद्र मेहता, रमेश मेहता, सुधीर मेहता, सुनील मेहता, अशर्फी मेहता, विनोद मेहता आदि का घर जल गया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आगे पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया कुंदन कुमार, राहुल यादव ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया एवं सरकार से मिलने वाले सहायता जल्द दिलवाने का भरोसा दिया. वहीं सीओ राहुल कुमार ने बताया कि जांच के लिए सीआई को भेजा गया है. जांच रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दी जायेगी.

अधिकारियों ने अग्निपीड़ितों को दी राहत सामग्री

शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जीरवा मधेली पंचायत के वार्ड नंबर एक जिरवा में गुरुवार को 14 परिवारों दो दर्जन से अधिक घर जल गये थे. सीओ राहुल कुमार, बीडीओ मो कामरान व थानाध्यक्ष रोशन कुमार जांच की. शुक्रवार को अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को पॉलीथिन सीट सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराया. मालूम हो कि गुरुवार को मो सुभान, मो साकिर, कमाल, मो मुस्तकीम, मो सलाम, मो रुस्तम, मो करीम, सलीम, कलाम, समीम, मो सदरी आलम सहित 14 परिवारों का घर जल गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन