सात दिवसीय किक्रेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

सात दिवसीय किक्रेट टूर्नामेंट का हुआ समापन
बिहारीगंज. बिहारीगंज प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में सात दिवसीय किक्रेट टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को हो गया. जूनियर क्रिकेट क्लब मोहनपुर के तत्वावधान में चलने क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मोहनपुर बनाम राजीव एलेवन स्टार टीम के बीच हुई. मोहनपुर टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाया. एलेवन स्टार टीम 74 रन बनाकर आउट हो गयी. मैन ऑफ द मैच सुजीत कुमार को दिया गया. विजेता टीम को शील्ड जदयू युवा के जिलाध्यक्ष सह मोहनपुर पैक्स अध्यक्ष नवी�� मेहता ने दिया. मौके पर दोलत कुमार, राजकुमार मंडल, डा राजेश मंडल, भवेश मंडल, अमर कुमार , सुमित कुमार, दिलीप कुमार, शरद कुमार, निवास कुमार मेहता, सुमन पासवान, गणपति कुमार पासवान, मिथलेश राम, लिलो यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










