सीनेट चुनाव 28 को, बनाये गये 27 मतदान केंद्र

सीनेट चुनाव 28 को, बनाये गये 27 मतदान केंद्र
11 सौ से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में सीनेट सदस्य निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने 28 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में 27 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने महाविद्यालय में मतदान केंद्र के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें. मतदान की गोपनीयता बनाये रखने के लिए अलग कक्ष, मतपेटी रखने की सुरक्षित व्यवस्था, मतदान कर्मियों के बैठने की सुविधा और आवश्यक फर्नीचर की उपलब्धता अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है. शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए संबंधित जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी महाविद्यालयों को मतदान केंद्र समन्वयक की जिम्मेदारी दी गयी है, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके. जारी सूची के अनुसार विश्वविद्यालय मुख्यालय के साथ-साथ टीपी कॉलेज, पीएस कॉलेज, बीएनएमवी कॉलेज, एमएलटी कॉलेज सहरसा, आरजेएम कॉलेज सहित विभिन्न संस्थानों को मतदान केंद्र बनाया गया है. अलग-अलग केंद्रों पर शिक्षक एवं शिक्षकेतर मतदाताओं की संख्या भी निर्धारित की गई है. प्रमुख मतदान केंद्र व मतदाता संख्या साइंस ब्लॉक, बीएनएमयू परिसर : 67 शिक्षक, सात शिक्षकेतर टीपी कॉलेज, मधेपुरा : 22 शिक्षक, 33 शिक्षकेतर पीएस कॉलेज, मधेपुरा : 19 शिक्षक, 20 शिक्षकेतर बीएनएमवी कॉलेज, साहुगढ़ : 27 शिक्षक, 24 शिक्षकेतर केपी कॉलेज, मुरलीगंज : 22 शिक्षक, 9 शिक्षकेतर एसएनएस कॉलेज, उदाकिशुनगंज : 6 शिक्षक, 2 शिक्षकेतर सहरसा क्षेत्र के केंद्र एमएलटी कॉलेज : 32 शिक्षक, 19 शिक्षकेतर आरजेएम कॉलेज : 19 शिक्षक, 7 शिक्षकेतर आरएम कॉलेज : 34 शिक्षक, 11 शिक्षकेतर एसएनएसआरकेएस कॉलेज : 51 शिक्षक, 52 शिक्षकेतर एमएचएम कॉलेज, सोनवर्षा : 11 शिक्षक, 7 शिक्षकेतर सुपौल क्षेत्र के केंद्र बीएसएस कॉलेज : 18 शिक्षक, 10 शिक्षकेतर एचपीएस कॉलेज, निर्मली : 20 शिक्षक, 15 शिक्षकेतर एलएनएमएस कॉलेज, बीरपुर : 18 शिक्षक, 10 शिक्षकेतर केवल शिक्षक मतदाता वाले प्रमुख केंद्र सीएम साइंस कॉलेज, मधेपुरा : 81 शिक्षक एसपीएनडी कॉलेज : 22 शिक्षक मधेपुरा कॉलेज : 99 शिक्षक केबी विमेंस कॉलेज : 34 शिक्षक आरपीएम कॉलेज, तुनियाही : 49 शिक्षक आदर्श कॉलेज, घैलाढ़ : 73 शिक्षक यूवीके कॉलेज, करामा : 38 शिक्षक बीएस कॉलेज, सिमराहा : 57 शिक्षक एलएन कॉलेज, बनगांव : 47 शिक्षक एसएन सिंह महिला कॉलेज, सुपौल : 40 शिक्षक डिग्री कॉलेज, सुपौल : 52 शिक्षक केएनडी कॉलेज, राघोपुर : 28 शिक्षक एलवाई कॉलेज, त्रिवेणीगंज : 80 शिक्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




