समृद्धि यात्रा से विकास को मिल रही नई गति : गुड्डी
Updated at : 11 Mar 2026 6:39 PM (IST)
विज्ञापन

समृद्धि यात्रा से विकास को मिल रही नई गति : गुड्डी
विज्ञापन
मधेपुरा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर जदयू की वरिष्ठ नेता गुड्डी देवी ने कहा कि यह यात्रा बिहार के विकास को नई दिशा देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं. इससे सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिल रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच हमेशा से बिहार को आगे बढ़ाने की रही है. समृद्धि यात्रा के माध्यम से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाओं को गति मिल रही है. इसका सीधा लाभ आमलोगों को मिल रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की संभावनाओं को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में आते हैं, तो यह जदयू परिवार के लिए खुशी की बात होगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




