बीएनएमयू के पदाधिकारियों को किया गुलाब फूल भेंट, व्यवस्था सुधार की मांग

Updated:
विज्ञापन
बीएनएमयू के पदाधिकारियों को किया गुलाब फूल भेंट, व्यवस्था सुधार की मांग

बीएनएमयू के पदाधिकारियों को किया गुलाब फूल भेंट, व्यवस्था सुधार की मांग

विज्ञापन

मधेपुरा . बीएनएमयू बचाओ छात्र न्याय आंदोलन के तीसरे दिन संयुक्त छात्र संगठन के छात्र नेताओं ने गांधीगिरी किया. छात्र नेताओं ने बीएनएमयू के सभी पदाधिकारियों को गुलाब फूल भेंट किया. संयुक्त छात्र संगठन एनएसयूआइ, छात्र राजद, छात्र जदयू, छात्र लोजपा रामबिलास, आइसा, युवा शक्ति, एआइएसएफ व भीम आर्मी ने विश्वविद्यालय के क्रियाकलाप पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं. छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र संगठनों से किसी तरह का संवाद नहीं कर रही हैं. संयुक्त छात्र संगठन ने सोमवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर में घूम-घूम कर पदाधिकारी को गुलाब फूल भेंट किया. इस दौरान कई पदाधिकारी अपने कार्यालय में नहीं मिले. छात्र नेता कुलसचिव कार्यालय गये, जहां कुलसचिव अनुपस्थित थे और छात्र नेताओं ने उनके टेबल पर गुलाब फूल रख दिया. उसके बाद कुलानुशासक कार्यालय गए, वहां कुलानुशासक अनुपस्थित थे. वहां भी उनके कार्यालय में मौजूद सहायक को गुलाब फूल भेंट किया गया. इसके बाद डीएसडब्ल्यू कार्यालय गए, डीएसडब्ल्यू डाॅ अशोक सिंह कार्यालय में मौजूद थे. छात्र नेताओं ने उनको गुलाब देते हुए कहा कि बीएनएमयू में छात्रहितों का कोई कार्य नहीं हो रहा है. समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. बीएनएमयू में छात्रों की मूलभूत सुविधा पानी, शौचालय, कॉमन रूम, नियमित वर्ग संचालन, कैंटीन, हॉस्टल व स्वास्थ्य उपचार केंद्र की व्यवस्था नहीं है. छात्र दिनभर विश्वविद्यालय में परेशान रहता है और विश्वविद्यालय प्रशासन सोई हुई है. डीएसडब्ल्यू ने छात्र नेताओं को दिया भरोसा, स्थिति में होगी सुधार डीएसडब्ल्यू ने छात्र नेताओं को भरोसा दिया की स्थिति में सुधार होगी. इसके बाद छात्र नेताओं ने सीसीडीसी डा इम्तियाज अंजुम व परिसंपदा पदाधिकारी शंभू प्रसाद यादव को गुलाब भेंट किया. अंतिम में छात्र नेताओं ने परीक्षा विभाग में जाकर परीक्षा नियंत्रक डाॅ शंकर कुमार मिश्रा को गुलाब भेंट किया. छात्र नेताओं ने बताया कि मंगलवार को संयुक्त छात्र संगठन द्वारा सभी पदाधिकारी व कुलपति कार्यालय के सामने थाली पीटकर छात्रहितों की मूलभूत सुविधाओं की मांग की. मौके पर एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार, छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव, छात्र जदयू अध्यक्ष निखिल सिंह यादव, प्रेम कुमार, आइसा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली, एजाज अख्तर, युवा शक्ति के सौरव यादव, निरंजन सरकर, ऋतु राज, सुमित कुमार, छात्र लोजपा रामविलाश के जसवीर पासवान, एएआइएसएफ के प्रभात रंजन, छात्र राजद के सलमान खुर्शीद, शैलेंद्र कुमार, नीतीश कुमार, मधुसूदन यादव, गौरव कुमार, प्रशांत नितीश, छात्र नेता सुशील यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन