तीन दिनों में मंदिर की जमीन से हटा लें अतिक्रमण, नहीं तो होगी कार्रवाई

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 8:50 PM

विज्ञापन

तीन दिनों में मंदिर की जमीन से हटा लें अतिक्रमण, नहीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित विंध्यवासिनी मंदिर की अतिक्रमित जमीन की जांच के लिए सोमवार को अंचलाधिकारी हरिनाथ राम पहुंचे. इस दौरान अतिक्रमणकारी, मुखिया, सरपंच प्रतिनिधि व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और हंगामा करने लगा. मौके पर मौजूद मौजूद बुधमा पुलिस कैंप प्रभारी ने लोगों को शांत कराया. सीओ ने अतिक्रमणकारियों व ग्रामीणों को बुधमा पुलिस कैंप पर बुलाया. ग्रामीणों की मौजूदगी में सीओ ने वरीय पदाधिकारी से संपर्क कर अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिया कि शीघ्र खाली कर दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. सीओ ने तीन दिनों के भीतर अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन