ePaper

एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक आज आयेंगे मधेपुरा

Updated at : 17 Nov 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक आज आयेंगे मधेपुरा

एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक आज आयेंगे मधेपुरा

विज्ञापन

मधेपुरा. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार मंगलवार को मधेपुरा आयेंगे. संप्रति निदेशक का पुनः पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली मधेपुरा यात्रा है. इसके पूर्व वे वर्ष 2019 में मधेपुरा आ चुके हैं. फिर कुछ वर्षों के लिए उनका कोलकाता व दिल्ली में प्रतिनियोजन हो गया था. पुनः बिहार-झारखंड का निदेशक बनने के बाद इन्होंने एनएसएस के कार्यों को गति दी है. कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि उनके आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंगलवार को सहरसा स्टेशन पर उनकी अगुवानी की जायेगी और शाम में उनको सहरसा के सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह निदेशक सिंहेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके उपरांत वे बीएनएमवी महाविद्यालय में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे और ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में उनका सम्मान किया जायेगा. वे साढ़े ग्यारह बजे से कुलपति प्रो बीएस झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद तीन बजे से यूवीके कॉलेज, कड़ामा-आलमनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन