स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
उदाकिशुनगंज. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उदाकिशुनगंज के सामने शनिवार को स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. घायल युवक उदाकिशुनगंज निवासी टुनटुन प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र लव कुमार है. स्थानीय लोगों ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










