प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के प्रयास से जिले ने इंस्पायर अवॉर्ड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के प्रयास से जिले ने इंस्पायर अवॉर्ड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के प्रयास से जिले ने इंस्पायर अवॉर्ड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन

मधेपुरा. देश स्तर पर इंस्पायर अवॉर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन व राज्य स्तर पर पीटीएम में शत-प्रतिशत सफलता के उपलक्ष्य में जिला शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन डायट में किया, जिसका शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, डीपीओ एसएसए अभिषेक कुमार, डायट प्राचार्य निशांत कुमार गुंजन, संभाग प्रभारी सुशील कुमार मंडल व डायट प्राध्यापक संजीव कुमार ने किया. मौके पर महान समाजसेवी व शिक्षाविद् कीर्ति बाबू की पुण्यतिथि भी मनायी गयी. उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गयी. डीईओ संजय कुमार ने कीर्ति बाबू के जीवन, सामाजिक व शैक्षिक योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उनका जीवन समाज के लिए सदा प्रेरणा स्रोत बना रहेगा. उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों की सराहना की और कहा कि उनके प्रयासों से ही जिले ने इंस्पायर अवॉर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें छात्रों के नवाचारी वैज्ञानिक विचारों को प्रोत्साहन मिलता है. वहीं पीटीएम में राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल कर शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की. उन्होंने सभी को आह्वान किया कि आने वाले वर्षों में भी इसी समर्पण से जिले को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाये. डीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पीटीएम के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद मजबूत हुआ है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, प्रगति और समग्र विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. जिले से अवार्ड में 90 बच्चों का आइडिया चयनित होना जिले के लिए गौरव की बात है. वहीं संजीव कुमार सिंह, अमृता कुमारी, शैलेश कुमार चौरसिया, बंदना कुमारी, मंजर आलम, अनिकेत रंजन, प्रसुन कुमार सिंह, रंजन सिंह, विजय कुमार पासवान, महालीकात झा, पूनम कुमारी, शेखर कुमार, मीरा कुमारी, अरुण कुमार, चंदेश्वरी कुमार आदि को डीईओ व डीपीओ ने सम्मानित किया. मौके पर डायट प्राचार्य निशांत कुमार गुंजन, कार्यक्रम में जिला तकनीकी टीम लीडर संजय कुमार, टीम के सदस्य प्रेमलता, संजय कुमार, जयकुमार ज्वाला, रवीन्द्र कुमार रौशन, रंजय कुमार, जटाशंकर कुमार, प्रीती कुमारी, पूनम शर्मा, कंचन कुमारी, दीपिका कुमारी, सोनम कुमारी, अंशु कुमारी, इंगलेश कुमार, अविनाश कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, श्यामानंद कुमार, पूजा कुमारी, बाबुल कुमार, शैलेश कुमार चौरसिया, जीवन कुमार, सुजीत कुमार सिंह, माधव आनंद, सोनू कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन