कीर्ति नारायण मंडल की मनायी गयी पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन
कीर्ति नारायण मंडल की मनायी गयी पुण्यतिथि

कीर्ति नारायण मंडल की मनायी गयी पुण्यतिथि

विज्ञापन

मधेपुरा. पार्वती साइंस कॉलेज में कीर्ति नारायण मंडल की शनिवार को पुण्यतिथि मनायी गयी, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ मीना कुमारी ने की. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षण कर्मी और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य ने बाबू कीर्ति नारायण मंडल के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शिक्षा अनुरागी व कोशी सीमांचल के विश्वकर्मा, महर्षि दधीचि के समान त्यागी और अरस्तु, प्लेटों के समान दार्शनिक एवं महामना मदन मोहन मालवीय और रविंद्रनाथ ठाकुर की तरह शिक्षा के लिए जीवन को समर्पित करने वाले महापुरुष थे. कीर्ति संवाद कार्यक्रम में महाविद्यालय के बरसर डॉ अशोक कुमार पोद्दार, शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हरे कृष्णा वर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ ललन कुमार ललन, डॉ श्याम कुमार, प्रो रीता कुमारी, डॉ छोटेलाल यादव, डॉ नीलकंठ, डॉ शशि शेखर, डॉ श्याम कुमार, डॉ चंद्रदेव ठाकुर, डॉ मनोज कुमार, डॉ धनंजय कुमार, डॉ राम सिंह, डॉ एनके झा, डॉ सुनील कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ गुंजन भारती, डॉ राजीव जोशी, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ प्रभु कुमार, डॉ संजय कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन