घास काटने गयी किशोरी का किया अपहरण, केस दर्ज
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन
घास काटने गयी किशोरी का किया अपहरण, केस दर्ज
विज्ञापन
कुमारखंड.
भतनी थाना क्षेत्र के एक गांव में घास काटने गयी 16 वर्षीय किशोरी का एक युवक ने अपहरण कर लिया गया. किशोरी की मां ने अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मक्का खेत में किशोरी घास काटने गयी थी, जहां पूर्व से घात लगाकर बैठा एक युवक किशोरी को अपने बाइक पर जबरन बैठा कर फरार हो गया. शनिवार को किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन