ePaper

नवोदित कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध करायेगी प्रांगण रंगमंच

Updated at : 24 Feb 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
नवोदित कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध करायेगी प्रांगण रंगमंच

नवोदित कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध करायेगी प्रांगण रंगमंच

विज्ञापन

सिंहेश्वर. सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था प्रांगण रंगमंच के सदस्यों की बैठक मंगलवार को अशोक वाटिका में हुई, जिसमें सिंहेश्वर महोत्सव में प्रांगण रंगमंच के नवोदित कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति और जिला प्रशासन के द्वारा महोत्सव के सफल संचालन पर विशेष रूप से चर्चा हुई. अध्यक्ष डॉ संजय कुमार परमार की अध्यक्षता और समीक्षा यदुवंशी के संचालन में बैठक में नवोदित कलाकारों को और बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रांगण द्वारा आगे होने वाले कार्यों पर विमर्श किया गया. सामाजिक कार्यकर्ता अशोक भगत को संस्था द्वारा सम्मानित किया. अशोक भगत ने कहा कि प्रांगण रंगमंच ने कोशी क्षेत्र में सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निस्वार्थभाव से निर्वहन कर समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि सिंहेश्वर महोत्सव में प्रांगण रंगमंच मधेपुरा के बच्चों ने दिखा दिया कि ग्रामीण इलाके के बच्चों में भी प्रतिभा है. उन्होंने कहा कि डांडिया गड़बा का सबसे पहले सफल आयोजन कर जिले में इसे प्रसारित किया है. मौके पर अध्यक्ष डॉ संजय कुमार परमार, मुख्य ट्रस्टी दिलखुश कुमार, सचिव अमित आनंद, उपाध्यक्ष मुरारी सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक सोनी, देशराज दीप, समीक्षा यदुवंशी, प्रांगण पाठशाला के नीरज कुमार निर्जल, कुंदन कुमार, बिट्टू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन