रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी, आज निकलेगी शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी, आज निकलेगी शोभायात्रा

रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी, आज निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन

मधेपुरा. रामनवमी को लेकर शहर के बड़ी महावीर मंदिर व अन्य मंदिरों की साफ-सफाई पूरी कर ली गयी है. वही इस बार भी भव्य तरीके से रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया. ज्ञात हो कि रामनवमी समिति के तत्वावधान में पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली जायेगी. रामनवमी समिति के अध्यक्ष संजय सागर ने बताया कि शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता व सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां, सुसज्जित रथ, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े व पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालुओं की सहभागिता इस आयोजन को भव्यता प्रदान करेगी. वही उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामनवमी को ऐतिहासिक बनाएं. कार्यकारिणी अध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित व गरिमामय ढंग से निकाली जायेगी. प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की विशेष तैयारी की गयी है. शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये गुजरेगी, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों व श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा व भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है. रामनवमी के इस पावन अवसर पर मधेपुरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा और चारों ओर जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठेगा.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन