विश्व यक्ष्मा दिवस को लेकर सदर अस्पताल से निकाली गई रैली

Updated at : 24 Mar 2026 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व यक्ष्मा दिवस को लेकर सदर अस्पताल से निकाली गई रैली

जागरूकता अभियान में आशा ,नर्स एवं कर्मी के प्रतिनिधियों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

विज्ञापन

मधेपुरा.

विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार एवं प्रभारी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ फूल कुमार, जिला स्वास्थ्य समिति के प्रबंधक प्रिंस कुमार एवं सदस्य अस्पताल प्रबंधक कुमार नवनीत चंद्र के द्वारा सदर अस्पताल मधेपुरा से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

इस रैली का उद्देश्य आमजन को यक्ष्मा (टीबी) जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और इसके समय पर उपचार के महत्व को बताना था.वही रैली सदर अस्पताल से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल रोड पानी टंकी चौक से थाना चौक होते हुए पुनः सदर अस्पताल परिसर में समाप्त हुई. इस दौरान पूरे मार्ग में टीबी हारेगा, देश जीतेगा, पूरा कोर्स, पक्का इलाज एवं टीबी मुक्त सीतामढ़ी जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. इस जागरूकता अभियान में आशा ,नर्स एवं कर्मी के प्रतिनिधियों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. रैली के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण, जांच एवं मुफ्त इलाज की सुविधाओं की जानकारी दी गई. मौके पर सिविल सर्जन ने बताया कि समय पर जांच और पूरा उपचार ही टीबी को खत्म करने का सबसे प्रभावी तरीका है. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और उपचार को बीच में न छोड़ें. सावधानी ही सुरक्षा है सिविल सर्जन ने बताया कि टीबी (यक्ष्मा) से बचाव के लिए सावधानी जरुरी है. यक्ष्मा संक्रामक बीमारी है, जो खांसने या छींकने से हवा के माध्यम से फैलती है. इससे बचने के लिए खांसते समय मुंह ढकें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें और बीसीजी का टीका लगवाएं. लगातार खांसी, बुखार, वजन घटने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं. टीबी लाइलाज नहीं है; सही समय पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त जांच और पूर्ण उपचार से इससे पूरी तरह ठीक हुआ जा सकता है. साथ ही शिशुओं को बीसीजी का टीका जरूर लगवाएं.दो सप्ताह से ज्यादा खांसी होने पर टीबी की जांच कराएं. वही मौके पर मौजूद प्रदीप श्रीवास्तव ,दीपक कुमार, संदेश कुमार ,विलास कुमार, मनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार एवं अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन