ePaper

रैली निकाल लोगों को एड्स के प्रति किया जागरूक

Updated at : 01 Dec 2024 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
रैली निकाल लोगों को एड्स के प्रति किया जागरूक

कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड नर्सिंग में रविवार को विश्व एड्स दिवस पर छात्रों-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

कृष्णा इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने एड्स दिवस पर निकाली जागरूकता रैली मुरलीगंज. कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड नर्सिंग में रविवार को विश्व एड्स दिवस पर छात्रों-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. यह रैली संस्थान के कैंपस से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर गयी. इस रैली का मुख्य उद्देश्य एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और इस घातक रोग के बारे में भ्रांतियों को दूर करना था. रैली में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने “एड्स को हराओ, सुरक्षा अपनाओ ” और “शारीरिक स्वच्छता, जीवन के लिए ज़रूरी ” जैसे नारों के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की. रैली के दौरान छात्र-छात्राओं के हाथों में पोस्टर और बैनर थे, जिन पर एड्स से संबंधित जानकारी, जैसे “एचआइवी संक्रमित व्यक्ति से शारीरिक संबंध स्थापित न करें “, “नशे के सेवन से बचें ” और “स्वास्थ्य की देखभाल से बचाव संभव है ” जैसे संदेश थे. रैली के साथ-साथ, रूट पर स्थित दुकानों और बस स्टॉप्स पर भी संस्थान के छात्रों ने लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया और सही जानकारी दी. संक्रमित सुइयों से भी हो सकता है एड्स अध्यापिका निशा कुमारी ने बताया कि रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने समाज में एड्स के बारे में फैली गलत धारणाओं को दूर करने का प्रयास किया. बहुत से लोग अब भी यह मानते हैं कि एचआइवी केवल संक्रमित व्यक्ति से शारीरिक संबंधों के माध्यम से ही फैलता है, जबकि यह वायरस खून, शारीरिक तरल पदार्थों, और संक्रमित सूइयों के माध्यम से भी फैल सकता है. इसके अलावा, रैली में यह संदेश भी दिया गया कि एचआइवी संक्रमित व्यक्ति का साथ देना और उनकी मदद करना भी जरूरी है. संस्थान के समन्वयक पवन कुमार एवं प्राचार्य सुरेंद्र नकेला ने कहा कि एड्स दिवस के मौके पर जागरूकता फैलाना हमारे समाज की जिम्मेदारी है. इस बीमारी को लेकर समाज में जो भ्रांतियां फैली हैं, उन्हें दूर करने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है. इस अवसर पर संस्थान के प्रिंसिपल और नर्सिंग विभाग के प्रमुख भी उपस्थित रहे. रैली के अंत में छात्रों ने शहर के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में एड्स पर आधारित जानकारी वाले पोस्टर्स और फ्लायर्स भी वितरित किए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बीमारी के बारे में सचेत किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन