बारिश से राहत, जलजमाव बना आफत, आंधी-पानी के बाद शहर की सड़कें बनीं तालाब

Published by : Kumar Ashish Updated At : 10 Jun 2026 5:47 PM

विज्ञापन

बारिश से राहत, जलजमाव बना आफत, आंधी-पानी के बाद शहर की सड़कें बनीं तालाब

विज्ञापन

मधेपुरा. मंगलवार की देर शाम हुई बारिश और आंधी ने गर्मी व उमस से परेशान लोगों को राहत तो दी, लेकिन बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. दिनभर की तपिश के बाद मौसम में आये बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली. ठंडी हवाओं व बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी व मौसम सुहावना हो गया. हालांकि, बारिश रुकने के बाद शहर की कई सड़कें और मोहल्ले जलमग्न हो गये. शहर के निचले इलाकों, मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों में पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा. कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आयीं. लोगों को घरों से निकलने और बाजार आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई जगहों पर घंटों पानी जमा रहा. बाजार में घुसा पानी, व्यापार प्रभावित बारिश के बाद कई दुकानों के सामने पानी जमा हो गया. इससे ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई. कुछ जगहों पर दुकानों में भी पानी घुसने की सूचना मिली. व्यापारियों ने बताया कि हर बार बारिश के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे कारोबार प्रभावित होता है. उन्होंने नगर परिषद से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की. नालियों की सफाई नहीं होने से बढ़ी समस्या स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की अधिकांश नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है. कई जगहों पर नालियां कचरे से जाम हैं. इसके कारण बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल पाता व सड़कों पर जमा हो जाता है. नागरिकों ने नगर परिषद से मानसून के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है. राहगीरों व वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी जलजमाव के कारण पैदल चलने वाले लोगों व वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया. दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हुई. बच्चों व बुजुर्गों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आंधी से गिरे पेड़, बाधित रहा यातायात तेज आंधी के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ व बड़ी टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गयीं. इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. हालांकि बाद में स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से रास्तों को साफ कराया गया. आंधी-पानी के कारण कई इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन