जय श्री राम के नारे से गूंजायमान हुआ पुरैनी

प्रशासनिक गतिविधियों के बीच बैंड पार्टी की धुन पर उत्साह के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए.
शोभायात्रा में शामिल हुए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भी- पुरैनी पुरैनी प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भी मौजूद रहे. रामनवमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष गणेशपुर पंचायत अंतर्गत अखाड़ा चौक स्थित बजरंगबली स्थान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है. इस वर्ष शोभायात्रा का शुभारंभ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने किया. विधायक भी शोभायात्रा में शामिल होकर काफी दूर तक पैदल चले. पूरे शोभायात्रा के दौरान जय श्री राम के नारे से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा. मालूम कि प्रशासनिक गतिविधियों के बीच बैंड पार्टी की धुन पर उत्साह के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए. शोभायात्रा पुरैनी मुख्यालय के अखाड़ा चौक से सहनी चौक होते हुए मुख्य बाजार के रास्ते थाना परिसर के निकट होते हुए बड़ी हाट होकर समाज कल्याण चौक पहुंची. जहां से पुनः गणेशपुर गोठ बस्ती होते हुए अखाड़ा चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई. -साथ-साथ चल रही थी पुलिस- प्रखंड प्रमुख रेखा पंडित ने अपने आवास पर सभी श्रद्धालुओं के लिए शरबत की व्यवस्था की थी. जगह-जगह पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई. एसडीएम एसजेड हसन, एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ अमरेंद्र कुमार, सीओ विद्यानंद झा, थानाध्यक्ष राघव शरण सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से विधि व्यवस्था में लग रहे. शोभायात्रा में जदयू अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश पंडित, पूर्व प्रमुख जवाहर मेहता, मुखिया मो वाजिद, विनोद कांबली, भाजपा अध्यक्ष रोशन कुशवाहा, पुष्प रंजन राय, उमेश साहनी, निर्मल ठाकुर, गौरव राय, आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीष कुमार, सचिव अमरेश गांधी, उपाध्यक्ष उत्तम झा, कोषाध्यक्ष सुधीर मेहता, गोपाल झा, हरिओम कुमार, भास्कर पंडित, किशन कुमार, जितेंद्र कुमार मेहता, चंद्रशेखर मेहता व अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




